शक्तिदायिनी

शक्तिदायिनी ओ मां दुर्गे !
भर दो हममें ऐसी शक्ति,
इस कलियुग में संघर्ष कर सकें,
जी सकें सर उठाकर अपना,
कर सकें दीन - दुखियों की सेवा,
दुष्टों का विरोध करें,
नाम तुम्हारा होठों पर हो,
जब भवसागर पार करें।

Popular posts from this blog

संगीत का जादू